नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 1 महिला आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 1 महिला सहित 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 1000 रूपये जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज कुमार ने नौकरी लगाने के नाम पर 6,50,000 रूपये ठगी होने की थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर आरोपी अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 376/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी प्रशांत सोनी एवं अनुराधा टंडन द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

