कांकेर। कांकेर शहर के अंदर एक बार फिर 2 भालू पहुँच गए है । ये दोनों भालू सड़क पर घूमते नजर आ रहे है। इसके चलते लोगों में दहशत है। वहीं विभाग भालुओं को शहर में पहुंचने से रोक पाने में नाकाम हो रहे है।
जानकारी के मुताबिक शहर के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 30 में दोनों भालू घूमते हुए दिख रहे है। साथ ही सीटी सेंटर के पास से होते हुए सड़कों पर दिखाई दिए हैं, जो वन विभाग के रेंजर कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर है। शहर के भीतर सड़कों पर भालुओं के घूमने से लोगों में भय है। कहीं उनका सामना इन रास्तों पर जाते हुए भालुओं से न हो जाए।
