सूने मकान से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रावतपुरा कॉलोनी फेस-02 के सूने मकान से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सोने चांदी के जेवरात और बर्तन को जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3,50,000 रूपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मेघा चौबे ने थाना टिकरापारा में में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रावतपुरा कालोनी फेस -2 स्थित मकान में रहती है। शनिवार की शाम 07.30 बजे वह अपने परिवार के साथ भिलाई चली गई थी। 18 सितंबर को सुबह 11.00 बजे वापस आई तो अपने घर के गेट का ताला खोलकर अंदर गई तो देखी कि घर के अंदर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो रूम के अंदर रखे आलमारी का ताला टुटा हुआ था दरवाजा खुला हुआ था आलमारी का सामान नीचे जमीन पर बिखरा पडा था एवं आलमारी के लॉकर में रखा सोने चांदी के जेवरात एवं बर्तन नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे अंदर रखे आलमारियों के लॉकरों का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 406/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी तेलीबांधा निवासी अभय मिर्चे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अभय मिर्चे की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में अभय मिर्चे द्वारा अपने अन्य साथी राहुल साहू उर्फ बबलू के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी अभय मिर्चे की भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version