VIRAL NEWS

नैनो कार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नैनो कार चोरी करने वाले 2 आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नैनो कार को जब्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त 1 इंडिका कार एवं 1 नैनो कार को भी जब्त किया है। ।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवदत्त शर्मा ने अपने टैगोर नगर स्थित किराये के मकान में खड़ी नैनो कार क्रमांक सी जी 07 ए आर 2981 की चोरी होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 285/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया । टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इस दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त मोह. सोहेल उर्फ उदय निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा आरोपी मोह. सोहेल उर्फ उदय की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी मोह. ईरफान के साथ मिलकर नैनो कार चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी मोह. इरफान की भी पतासाजी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने चोरी के पूर्व दो दिनों तक लगातार रेकी किया था। घटना को दोनों आरोपी मोह. सोहेल की नैनो कार में घटना स्थल गये तथा घटना स्थल पर पहुंच कर अपने नैनो कार की नम्बर प्लेट को खोलकर प्रार्थी की नैनो कार में लगा दिये तथा अपनी नैनो कार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर दिये एवं आरोपी मोह. ईरफान के पास 1 इंडिका वाहन रिपेयर हेतु आई थी, जिसे दोनों आरोपी ने लेकर पुनः घटना स्थल गये एवं नैनो कार को चोरी कर ले गये।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button