अवैध रूप से शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन, थाना प्रभारी धरसींवा व चौकी प्रभारी सिलतरा थाना धरसींवा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा चौकी सिलतरा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में अवैध रूप से शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 70 पौवा देशी शराब 12,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Exit mobile version