VIRAL NEWS

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सूने घर से लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल पकड़े गए दोनों आरोपी दोनों आरोपीआदतन अपराधी है , जो पूर्व में भी चोरी, मारपीट सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुके है ।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रभात शंकर मिश्रा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोक विहार खमतराई में सपरिवार निवास करता है। प्रार्थी के जीजा अशोक कुमार पाण्डेय जो अपने परिवार सहित वार्ड नंबर 16 शक्ति पारा उरकुरा में रहते है, कि प्रार्थी के जीजा सपरिवार दिनांक 24.06.23 को अपने घर में ताला लगाकर पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में गाजीपुर उत्तरप्रदेश गये थे। दिनांक 26.06.2023 को प्रार्थी अपने जीजा के घर को देखा तो घर के मेन गेट में ताला लगा हुआ था तथा अंदर हाल का दरवाजा खुला दिखाई दिया जिस पर प्रार्थी, उसका भाई सहित अन्य लोग अंदर जाकर देखे तो अंदर के तीनों कमरों में लगा ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला हुआ था एवं कमरे अंदर रखा आलमारी का ताला टूटा हुआ था व सामान बिखरा हुआ था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के जीजा अशोक कुमार पाण्डेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 557/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि भूपेन्द्र साहू उर्फ वकील, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को एक अन्य व्यक्ति के साथ दिनांक घटना को देर रात्रि घटनास्थल पास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भूपेन्द्र साहू उर्फ वकील की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी गजेन्द्र साहू उर्फ पप्पू के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी गजेन्द्र साहू उर्फ पप्पू को भी पकड़ा गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button