VIRAL NEWS

अवैध रूप से शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्थानों पर शराब ला परिवहन करते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 110 पौवा शराब जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 9 हजार रुपये जब्त किया गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त 2 दोपहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम ने 6 जुलाई को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुजरा स्थित श्रीढ़ाबा के पास मोटर सायकल क्रमांक सीजी/04/पीबी/3726 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी छन्नु लाल निर्मलकर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 70 पौवा देशी शराब कीमती 6,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी/04/पीबी/3726 जप्त कर थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार 7 जुलाई को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रांवाभाठा पास एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/पीडी/0449 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी रघुवीर जांगडे पिता बगस राम जांगडे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम निमोरा थाना राखी जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/पीडी/0449 जप्त कर थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button