चोरी की बाइक को काटकर कबाड़ करते 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले के हड्डी गोदाम साल्हेवार पार के पास खाली प्लाट में चोरी की बाइक को काट कर कबाड़ बनाते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि हड्डी गोदाम साल्हेवार पार के पास दो लोग खाली प्लाट में नीले रंग बाइक के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान को कबाड़ी में बिक्री करने के लिए छीनी हथौड़ा से तोड़ रहा है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को दो लोग एक नीले रंग का अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सीजी / 04 / एमजी / 3566 के पार्ट्स एवं अन्य लोहे के सामान को छीनी हथौडा से तोड़ते हुए मिले। पुलिस ने मोटर सायकल के संबंध में प्रहलाद बंजारे साल्हेवार पारा धमतरी और बिशेसर गाड़ा साल्हेवार पारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी को वैध दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया गया, जिस पर कोई कागजात नहीं होने से आरोपियों के विरूद्ध धारा 41 (114) जाफ 379 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Exit mobile version