मध्यप्रदेश

मक्के की बोरियों में छिपाकर ला रहे थे 18 क्विंटल गांजा, रीवा पुलिस ने पकड़ी 3.50 करोड़ की खेप

18 quintals of cannabis being smuggled hidden in sacks of maize; Rewa police seize consignment worth ₹3.50 crore.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

मनगवां थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से प्रयागराज जा रही थी खेप, मिर्जापुर के दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा। जिले की मनगवां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 क्विंटल गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो गांजे की खेप को मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे।

गुरुवार देर रात पुलिस को हाईवे पर खड़े एक संदिग्ध ट्रक की सूचना मिली। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में चालक ने ट्रक में मक्का लोड होने की बात कही, लेकिन पहले से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर बोरियों के भीतर मक्के के साथ बीच-बीच में गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे।

 

ट्रक को थाने लाकर पूरी तरह से जांच की गई। सभी बोरियां खुलवाने पर कुल 18 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की खेप ओडिशा से लोड की गई थी, जिसे रीवा के रास्ते उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं। उनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया कि मनगवां पुलिस ने करीब 3.50 करोड़ रुपए मूल्य का 18 क्विंटल गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड सहित पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button