हमर प्रदेश/राजनीति
छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 15 नए मरीज, 29 हुए स्वस्थ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 15 नए मरीजों की पहचान हुई है । जबकि 29 मरीज स्वस्थ हो गए है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 1425 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 15 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 1.05 प्रतिशत है।
प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 2, रायपुर से 4, बलौदाबाजार से 2, महासमुंद से 1, जंजगीर चांपा से 1, दंतेवाड़ा से 4, कांकेर से 1 मरीज शामिल है।
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 609 हो गई है। जिसमें से 110 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 311 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14188 मरीजों की मौत हो चुकी है।



