छत्तीसगढ़
स्पा सेंटर से 15 ग्राम ड्रग्स बरामद, 3 गिरफ्तार
15 grams of drugs seized from spa center; 3 arrested.

रायपुर। रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर पहुंचकर कार्रवाई की और तीन युवतियों को 15 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अब स्पा सेंटर से नशे के कारोबार के कनेक्शन की जांच कर रही है। मामले में जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।


