छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में इस दिन 10 लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी

पाइप लाइन में आए लीकेज का किया जाएगा मरम्मत

रायपुर। दीवाली के दौरान पेयजल की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर ली है। फिल्टर प्लांट स्थित 150 एमएलडी प्लांट के इंटकवेल में 1400 एमएम व्यास के रा वाटर एमएस में पाइप लाइन में आए लीकेज का मरम्मत किया जाएगा, जो कि दिनभर चलेगा। सप्लाई की मेन लाइन में लीकेज की समस्या को सुधारने के लिए 30 अक्टूबर को मेगा शट डाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान शहर की 30 टंकियों से पानी की सप्लाई 30 अक्टूबर की शाम और 31 की सुबह नहीं की जाएगी। वहीं, 12 घंटे के इस मरम्मत कार्य के बाद शाम को पहले की भांति पानी की सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की तकरीबन 10 लाख आबादी प्रभावित होगी। वहीं, इस मेगा शट डाउन के रहते ही बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

वहीं, राजेंद्र नगर की 32 लाख लीटर की टंकी में 500 एमएम व्यास का वाल्व बदलने और पुरानी सीआई एवं एसी पाइप लाइन को अमृत मिशन के तहत बिछाई गई नवीन डीआई पाइप लाअन से इंटरकनेक्शन करने का भी काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह तक सप्लाई बाधित रहेगी और शाम से पानी की वापस से सप्लाई की जाएगी। इसकी वजह से चार से साढ़े चार हजार घरों में पेयजल की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दीपावली में परेशानी से बचने कार्ययोजना

दीवाली के दौरान शहर में पेयजल की खपत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पिछले कई दिनों से हुए फिल्टर प्लांट के लीकेज को सुधारने के लिए शट डाउन लेने का निर्णय लिया गया है। ताकि दीवाली सहित त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना शहर के लोगों को न करना पड़े।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button