हमर प्रदेश/राजनीति
छत्तीसगढ़ में मिला बीते 24 घंटे में कोरोना का 1 नया मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है । छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 170 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। प्रदेश की पाजीविटी दर 0.59 प्रतिशत है।
प्रदेश में शनिवार को रायपुर जिला में कोरोना का 1 नया मरीज पाया गया है। बता दे कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 693 हो गई है। जिसमें 2 मामला सक्रिय है। वहीं 11 लाख 73 हजार 501 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14190 मरीजों की मौत हो चुकी है।



