रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 1 नए केस पाए गए है । जबकि 1 मरीज ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 1 संक्रमित की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 952 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 0.11 प्रतिशत है।
प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग जिला से 1 मरीज शामिल है। वहीं शेष जिलों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 675 हो गई है। जिसमें से 12 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 473 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14190 मरीजों की मौत हो चुकी है।
