रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके
दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटेकल्याण कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिसमें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम जारम स्कूलपारा का श्यामनाथ नागेश पिता लखमू लाल नागेश उम्र 45 वर्ष अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर हम राह स्टाफ एवं गवाहों के जाकर रेड कार्यवाही की गई, जिस पर श्यामनाथ नागेश के घर आंगन से 29 नग देसी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा हुआ व 02 नग बीयर सिंबा कंपनी का प्रत्येक में 650 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 6.520 बल्क लीटर शराब को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया, श्यामनाथ नागेश को शराब रखने व बेचने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो शराब रखने व बेचने के लिए कोई लाइसेंस नही होना बताने पर आरोपी श्यामनाथ नागेश के विरुद्ध थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 04/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
