सरकार बनी तो इस बार भी माफ़ होगा किसानों का कर्ज : कांग्रेस

रायपुर। विधानसभा चुनाव प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस बार भी किसानों की कर्जमाफी का पांसा फेका है। इसके अलावा 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3200 रुपए ​देने का भी दावा किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे।

बता दें कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। वहीं, सरकार बनते ही भूपेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफ किया था। इससे पहले सीएम बघेल ने किसानों को पहले ही ये दावा किया है कि इस सीजन से उनकी सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगी।

वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा था कि कांग्रेस जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी। उन्होंने बताया था कि घोषणा पत्र समिति की दो बैठकें हो चुकी है और अगली बैठक के बाद घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Exit mobile version